व्यापारियों का कांवड़ मेले में सहयोग न करने का ऐलान

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कांवड़ मेले में पुलिस को सहयोग न करने का ऐलान कर दिया है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रेस को जारी बयान कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी न एसपीओ बनेंगे और न ही सहयोग करेंगे। क्योंकि प्रशासन दोहरी नियत से कार्य कर रहा हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले दिनों व्यापार मंडलों एवं प्रशासन के बीच मेले को लेकर आपसी सहमति बनी थी। जिसे प्रशासन ने भुला दिया। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास के मेला क्षेत्र के सभी व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों के टू व्हीलर की सुरक्षित एवं निशुल्क पार्किंग कंट्रोल टावर के समीप मैदान में दिए जाने पर सहमति बनी थी। जिस का संचालन श्रीगंगा सभा को करने की बात प्रशासन के अधिकारियों ने कही थी। एसडीएम पूरण सिंह राणा की ओर से इस पर आदेश भी जारी किया गया था। कहा कि व्यापारियों की मांगों को माना जाएगा तो ही व्यवस्था बनाने में सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *