नेपाल ने मेजबान दिनेशपुर को एक गोल से हराया
रुद्रपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से आयोजित गुरुपद मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल नेपाल दोधारा महेन्द्रनगर और दिनेशपुर यूरो स्पोर्ट्स के मध्य खेला गया। रोचक मुकाबले में नेपाल ने मेजबान दिनेशपुर को एक गोल से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नेपाल के गोलकीपर आकाश मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। नेपाल की टीम ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन कर किया और कई हमले मेजबान दिनेशपुर के बारपोस्ट पर किए। दिनेशपुर ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कई जबाबी हमले किए। मध्यांतर से पहले नेपाल की टीम की ओर से महेश राणा ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। मध्यांतर के बाद नेपाल तथा दिनेशपुर दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। दिनेशपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन नेपाल के खिलाड़ियों के आगे नाकाम रहे। अंतिम क्षणों तक नेपाल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 की बढ़त बनाई रखी और मैच अपने नाम कर लिया। नेपाल की ओर से सूज बुज तथा बेहतर रक्षा पंक्ति के बदौलत गोलकीपर आकाश को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। आनंद देव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि स्कोरिंग विशाल मंडल, कमेंट्री सरोज मंडल और रवि सरकार ने की। पूर्व सभासद तथा महिला मोर्चा महामंत्री आनंदिता सरकार ने नेपाल के गोलकीपर को सम्मानित किया। यहां प्रेस क्लब की संरक्षक काजल राय, सरोज मंडल, महामंत्री दिवेंदु राय, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय, उपसचिव राहुल विश्वास, ऑडिटर प्रकाश अधिकारी, बृज किशोर मंडल, केशव कुमार,नैनी बढई, काली पद विश्वास, विकास सरकार, मनोज राय उर्फ मुन्ना, दीपक मक्कड़, सत्य प्रकाश, गोविंद मंडल, पीयूष मंडल, पवन चावला, रजत अरोरा, दीपांकर मंडल, विश्वजीत घरामी, शुभम पाल आदि रहे।
