बकरीद को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के बंदोबस्त

रुद्रपुर। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। पुलिस ने पर्व को लेकर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर दिए हैं। पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। पुलिस प्रशासन ने मोहल्ला जोशियान एवं चौहनान में बैरिकेडिंग और कैमरे लगा दिए हैं। साथ ही अतिरिक्त फोर्स भी बुला लिया है। वहीं, पालिका ने शुकर पालकों को नोटिस देकर तीन दिन तक शुकरों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जल संस्थान के जेई केके टम्टा ने बिजली होने पर पूरे दिन पानी और एसडीओ मदनलाल ने पूरे दिन बिजली देने की बात कही। इधर, पुलिस ने मोहल्ला जोशियान एवं चौहनान में बकरीद पर विवाद को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से मोहल्ला जोशियान एवं चौहनान को जोड़ने वाले रास्ते को ईद पर पूरे दिन बंद किया जाएगा। गली-मोहल्लों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही बैरिकेडिंग का हिस्सा भी कैमरों में कैद रहेगा। बताया कि ईदगाह और कुरबानगाह में भी पुलिस तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *