कोरोना का खौफ बढ़ा रहे कूड़े के ढेर व गंदगी
सहारनपुर
एक और जहां देश में कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर पहल कर रही है। वहीं, महानगर में नगर निगम कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है। निगम के हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तो तैनात है लेकिन यहां लगता हैं सफाई सिर्फ कागजों में ही हो रही है। हकीकत यह है कि सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नगर निगम के वार्ड 2 ग्राम पिंजौर मल्हीपुर रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। ग्राम पिंजौर के नरेंद्र नगर व अम्नपुरम में सेनाटाइजर क्षेत्र का भी ये ही हालात है। ना तो चुने व सेनाटाइजर का छिड़काव होता है आलम यह है कि सड़क किनारे कूड़े के ढेर और गंदगी लोगों में कोरोना का खौफ पैदा कर रही हैं। कई बार क्षेत्रवासियों ने नगर निगम व पार्षद को शिकायतें भी कर चुके हैं, लेकिन कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। लोग बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश जता रहे। इस अवसर पर रियाज अहमद, मौ० सलमान,मौ०शारुख,बृजपाल, सोनू,प्रेमकुमार,अंकुश,सायरा आदि ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की।
