ज़रूरतमंद लोगो को वितरित की राशन की किटें

सहारनपुर

कोरोना काल में जब लोग एक दूसरे के निकट जाने से परहेज कर रहे हों, तो वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता गरीबों, जरूरतमंदों, असहाय लोगो को राहत देते हुए राशन किटें वितरित कर समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश कर रहे है। बीते दिनों असहाय लोगो को राशन किट वितरित करते हुए हिंदू महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चैधरी विश सिंह काम्बोज ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कई इलाको हनुमान नगर,लेबर कॉलोनी, तोता चैक, नुमाइश कैंप, गोपाल नगर,काशीराम कॉलोनी,संत नगर, मानकमऊ में असहाय, जरूरतमंदों को राशन किट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुरेंद्र बगाती ने बताया की उनका संगठन इस महामारी मे जन जन की हर प्रकार की सेवा मे रात दिन देखे बिना लगा हुआ है व संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान शक्ति के साथ अपने कार्यों मे लगे है। राशन वितरण के दौरान आशीष वसन, सतीश शर्मा, शास्त्री जी, शिवा पंडित, शिवम शर्मा, लवी बजाज, शिवी बजाज,अमन राणा, अमन पंडित, शुभम मिश्रा, राहुल कुमार, हिंमांशु व अन्य हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा चैधरी विश सिंह काम्बोज के नेतृत्व में कोरोना पीड़ित मृतकों का दाह संस्कार भी पूरी विधि विधान के साथ जनपद के अनेक क्षेत्रों में कराया जा रहा है। जिसकी चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *