बिजली चोरी में चार पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने भदईपुरा और खेड़ा के इलाके में छापामार कार्रवाई की। बिजली चोरी करते हुए चार उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 21 जून को उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता सहित कर्मचारियों की एक टीम ने भदईपुरा सहित कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने शांति कॉलोनी भदईपुरा निवासी पवन कुमार पुत्र कृपाल सिंह, पाल पुत्र हरद्वारी लाल, दुधिया बाबा खेड़ा निवासी जमीला पत्नी महेंदी हसन और खेड़ा चौक निवासी जाकिर को बिजली चोरी करते पकड़ा। टीम ने कनेक्शन काट दिए और तार को सील कर दिया। एसडीओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *