विवाहिता प्रेमी संग फरार
रुड़की। लक्सर नगर से सटे गांव की युवती का सालों पहले पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग अलग समुदाय के थे। युवती के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो लगभग पांच साल पहले उन्होंने सहारनपुर के शेखुपुरा मोहल्ले में बेटी की आनन फानन में उसके साथ शादी कर दी। युवती को एक बच्चा भी है। हाल ही में युवती ससुराल से कुछ दिन रहने के लिए मायके आई थी। यहां उसकी मुलाकात अपने पुराने प्रेमी से हुई। प्रेमी ने बताया कि उसने अभी तक शादी नहीं की है। इसके बाद पिछले हफ्ते शादीशुदा युवती व उसका प्रेमी गांव से फरार हो गए। इसके बाद युवती के पिता ने युवक पर शादीशुदा महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में लगी हुई थी। उधर, प्रेमी युगल ने शादी कर ली और अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की याचिका दी।
