पुलिस मुजहमत में महिला समेत तीन दबोचे

चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी को जारी अभियान के क्रम में भरतकूप थाने के दरोगा कृपानन्दन शर्मा की टीम ने बलबा, सरकारी कार्य में दखल व सात क्रिमनल एक्ट के वांछित एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात है कि शुक्रवार को भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा गांव में पुलिस के दरोगा के जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस मुजहमत की थी। इसे लेकर थाने में 147, 148, 332, 353, 504, 506 आईपीसी व 7 क्रिमनल एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दरोगा कृपानन्दन शर्मा की टीम ने भैसौंधा गांव के पंकज श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव पुत्रगण स्व महेश प्रसाद श्रीवास्तव तथा मुन्नी देवी उर्फ पुष्पा पत्नी स्व महेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। टीम में दरोगा कृपानन्दन शर्मा, दरोगा गुलाबचन्द्र सोनकर, दरोगा गणेश गुप्ता, मुख्य आरक्षी अब्दुल खलील, सिपाही दीपक व महिला सिपाही सरिता शामिल रहीं।
इसी क्रम में भरतकूप थाने के दरोगा दिनेशचन्द्र तिवारी की टीम ने हत्या के प्रयास व गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी के मामले में अंकित पटेल पुत्र रज्जन निवासी भंगडा थाना नयागांव सतना मप्र को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *