26 को किसान मनायेंगे काला दिवस
चित्रकूट
भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गेहूं खरीद केन्द्रों में तौल को कांटे बढाये जायें। क्रय केन्द्रों में किसानों की भारी भीड़ लगती है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का सही से पालन नहीं हो पा रहा है।
शनिवार को भाकियू जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने भाकियू पदाधिकारियों के साथ सहकारी समिति गेंहू क्रय केन्द्र पहाड़ी, सगवारा, रामनगर व कर्वी के किसानों से चर्चा की। केंद्र प्रभारियों जिस प्रकार से किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। उससे समय से किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा सकता। क्रय केन्द्रों में गेंहू खरीद को तौल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गेहूं खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। किसानों को सरकारी खरीद का लाभ दिलाने को खरीद केन्द्रों में कांटे बढाये जायें।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि गेहूं खरीद केन्द्रों में गेहूं खरीद को प्रत्येक केन्द्रों में तौल को कांटे बढायें जायें, ताकि किसानों को सरकारी खरीद का लाभ मिल सके। रविवार को भी गेहंूू क्रय केन्द्र खोले जायें, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकारी खरीद का लाभ मिल सके। 26 मई को भाकियू कृषि कानूनों के विरोध में किसान मोर्चा के आवाहन पर काला दिवस मनाएगा।
