नगर पंचायत थराली में स्वच्छता सप्ताह के तहत रैली निकालकर साफ सफाई अभियान चलाया

चमोली।  उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहल व राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत थराली में स्वच्छता सप्ताह के तहत रैली निकालकर साफ सफाई अभियान चलाया।  रविवार को शासन के निर्देश पर उप जिला अधिकारी रविंद्र ज्वाठा के निर्देशन  पर नगर पंचायत थराली में  व्यापार संघ थराली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली, लोक निर्माण विभाग थाना थराली व वन विभाग,के संयुक्त अभियान के तहत नगर पंचायत थराली में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश देकर जागरूकता रैली निकाली  रेली न्यायालय परिसर से स्टेट बैंक थराली तक पहुँची उसके बाद विभिन्न  स्थानों मे साफ सफाई अभियान चलाया गया अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारियां दी गई इस अभियान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, व्यापार संघ के संदीप रावत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ नवनीत चौधरी ,चीफ फार्मासिस्ट मोहन राम आर्य, संतोष देवराडी, थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र सिंह रावत,भाजपा  मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी आशा, आंगनबाड़ी बहनों सहित नगर पंचायत थराली के कर्मचारी पर्यावरण, मित्र पुलिस के जवान मौजूद रहे  इस मोके पर  सर्वश्रेष्ठ सफाई नायकों को मोमेंटो देकर को सम्मानित  भी किया अंत में सभी कर्मचारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *