प्रमुख ने हरमल गाँव को दिया जनरेटर दान
चमोली। प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवाल प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने ग्राम पंचायत हरमल की विद्युत की समस्या को देखते हुए यहां चल रही रामलीला में अपने 7 माह के मानदेय से एक जनरेटर खरीद कर गांव वालों को दान दिया जिस पर गांव वालों ने प्रमुख का धन्यवाद किया इस बाबत प्रमुख ने बताया ग्रामीणों की बड़ी समस्या विद्युत की है जो हल्की बारिश या हवा चलते कई दिनों के लिए बाधित हो जाती है जिसके चलते उन्होंने अपने सात माह के मानदेय से ग्रामीणों को एक जनरेटर खरीद कर दिया है उन्होंने बताया हरमल में 95 परिवार निवास करते हैं कभी कोई कार्य होता है तो ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिस कारण अब उन्हें अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा ग्राम प्रधान कलावती गड़िया, पूर्व प्रधान पार सिंह रावल,भवान राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया, अध्यक्ष सहकारी समिति नालंधूरा राजेंद्र राम, बलवंत दानू, खड़क सिंह रावल,हीरा सिंह गड़िया, सुरेंद्र रावल,नंदन सिंह, खिलाफ गड़िया, चंद्र सिंह गड़िया,मोहन सिंह गड़िया ने प्रमुख का आभार जताया।
