कृष्ण सिंह बोहरा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
पिथौरागढ़। भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका सभासद कृष्ण सिंह बोहरा को विधायक फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विकासखंड के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद अजय टम्टा और विधायक फकीर राम टम्टा ने बोहरा को गंगोलीहाट ब्लॉक का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत करने पर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां भाजपा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
