प्रधानों को दिलायें 25-26 मई को शपथ: अपर मुख्य सचिव

चित्रकूट

प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण 25-26 मई तक कराया जाये। 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक कराने के निर्देश दिये हैं।
शनिवार को प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को दिये निर्देश में कहा है कि कोरोना से उत्पन्न हालातों के मद्देनजर शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। अब प्रधानों व सदस्यों का शपथ ग्रहण वीडीओ कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल के माध्यम से 25 व 26 मई को ग्राम पंचायतवार व्यवस्था की जाये। शपथ पत्र की पर्याप्त प्रतियां छपवा ली जायें। शपथ ग्रहण के बाद हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्रों की जांच करके प्रधानों के शपथ पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को सुरक्षित रखने को सौंप दिये जायें।
उन्होंने प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का अक्षरसः पालन करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *