जबरन वीडियो बनाने का आरोप लगाया
रुद्रपुर। एक युवक ने अपने दोस्त और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उसका जबरन वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है। आदर्श कॉलोनी निवासी हर्षित रस्तोगी पुत्र सुभाष रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात करीब दस बजे बिलासपुर रामपुर निवासी उसका दोस्त उसे घुमाने के बहाने कार से भूरारानी ले गया। यहां से उसने अपने जीजा और एक अन्य युवक को साथ ले लिया। आरोप है कि इन लोगों ने एक युवती से माफी मांगने की बात कहते हुए उसको बेल्ट और डंडों से पीटा और उसका युवती से माफी मांगते हुए जबरन वीडियो भी बनाया। किसी तरह भागकर वह आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा। आरोपियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पुलिस को देख चौकी के बाहर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
