एसआरएचयू जौलीग्रांट में इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू

ऋषिकेश। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट-2023 शुरू हो गया है। इसमें करीब 13 नर्सिंग कॉलजों की 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट में 14 टीमें पुरुष वर्ग और आठ टीमें महिला वर्ग की हैं। कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान, नर्सिंग निदेशक डॉ.रेनू धस्माना, प्रिसिंपल डॉ.संचिता पुगाजंडी ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पुरुष वर्ग में स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग और अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीच खेल गया। इसमें स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी। इसके अलावा स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज, देवभूमि उत्तराखंड, ग्राफिक नर्सिंग कॉलेज, चिन्मय एडवांस रिसर्च इंस्टीट्यूट, श्रीदेवभूमि ने अपने-अपने मैच जीते। महिला वर्ग में स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एम्स और एसजीआरआर ने जीत दर्ज की। एसआरएचयू स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरपर्सन डॉ.विनीत महरोत्रा ने बताया कि टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले बुधवार सात जून को खेले जाएंगे। विजेता खिलाडियों को कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। टूर्नामेंट के संचालन में कृष्णा उनियाल, चंदन, सचिन, कृष्ण मोहन, सचिन, बादल, नियंत, नवीन, शुभम, बिपिन, सुरेश, आकाश थपिलयाल आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *