पुलिस आरक्षी व महिला फायरमैन को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत आरक्षी पुलिस, आरक्षी पीएसी व फायरमैन महिला के पद पर भर्ती हुये नवयुवक व नवयुवतियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं।
जनपद देहरादून व हरिद्वार से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग से भर्ती हुए अभ्यर्थी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे, उनके द्वारा इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह उत्तराखण्ड , अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड, पुलिस महानिदेशक,  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  के सम्बोधन को सुना गया। तदोपरान्त 07 आरक्षी पुलिस व 05 महिला फायरमैन को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने उपस्थित नवांगत आरक्षियों व महिला फायरमैन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से आपका आगमन अनुशासित फोर्स के बीच हो गया है। आगामी दिवसों में आपको पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी प्रावधानों का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। आपको समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहकर कर्तव्य निर्वहन के बारे में बहुत सारी जानकारी व प्रावधान सिखाये जायेंगे, कानून प्रावधानों का पालन करना सिखाया जायेगा। सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सबको शुभकामनायें प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *