आयुध निर्माणी में पर्यावरण दिवस मनाया गया
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुध निर्माणी देहरादून में कई कार्यक्रम किए गऐ। इसी के तहत सुबह एक जनजागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इसको आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक रणधीर कुमार सिंन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मार्च टाईप थ्री के पार्क से शुरू होकर आयुध निर्माणी स्टेडियम में समाप्त हुआ। इस अवसर पर यहां एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि विमेन वेलफैयर एसोशियेशन की अध्यक्षा वनिता सिन्हा थी जबकि विशिष्ठ अतिथि इन्द्रागांधी राष्टीय वन अकादमी की प्रोफैसर व पर्यावरणविद राजकुमार वाजपेयी थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री वाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है । उन्होंने कहा पर्यावरणीय असंतुलन के चलते पूरी दुनिया त्रस्त है। तथाकथित विकास के नाम पर संसाधनों का अविवेकपूर्ण ढंगसे अंधाधूंध दोहन हो रहा है, जिसके चलते धरती पर जीवन खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्राकृतिक आपदाओं की मार बढ़ती जा रही है। मौसमीय बदलाव के कारण आजीविका पर निर्भर परिवारों के उपर संकट बढ़ गया है। समाज के सबसे ग़रीब व्यक्ति की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण नहीं किया गया तो धरती पर मानव जीवन संकट में आ जाएगा। उन्होंने पालीथीन से होने वाले खतरे व दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर आयुध निर्माणी के महाप्रबधंक श्री सिन्हा ने ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता पर जोर देने की बात कही।
इस अवसर पर आयुध निर्माणी के सभी अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन व एसोसियेशन के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद थे।
