नगरपालिका ईओ का घेराव कर सड़क निर्माण की मांग की
रुद्रपुर। वार्ड संख्या 19 के लोगों ने नगरपालिका ईओ का घेराव कर सड़क निर्माण की मांग की। वार्डवासियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाले जाने को लेकर हाईवे से पॉलिटेक्निक को जाने वाली नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली लिंक डामर रोड पूरी तरह से तोड़ दी गई है। जबकि रोड के लिए रुपया भी मिल चुका है। ईओ दीपक शुक्ला ने बताया कि सड़क जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन की टेस्टिंग की वजह से रुकी हुई है। उन्होंने जल जीवन मिशन का कार्य देख रहे वर्ल्ड बैंक की योजना से संबंधित अधिशासी अभियंता डीके पंत से बात की। इस पर उन्होंने तीन दिन के अंदर पॉलिटेक्निक रोड पर पाइप लाइन की टेस्टिंग का आश्वासन दिया। ईओ शुक्ला ने वार्डवासियों को टेस्टिंग होते ही एक सप्ताह में सड़क का टेंडर निकाल सीसी रोड बनाए जाने की बात कही। इस दौरान रूमाना नकवी, शांति देवी, जमुना देवी, जवी नकवी, अखिलेश जोशी, फरियाद, राजू प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।
