बाजपुर आसवनी को लीज पर देने की प्रकिया मजदूरों के हितों पर कुठाराघात: बाजवा

काशीपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने भाजपा सरकार में चीनी मिल की सह इकाई आसवनी को लीज पर देने की प्रक्रिया को गलत करार देते हुए इसको मजदूरों और किसानों के हितों पर कुठाराघात बताया है। कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बाजवा ने कहा कि ये आसवनी चीनी मिल सींचने का काम करती है। किसानों मजदूरों के खून पसीने से खड़ी हुई शुगर मिल की सह इकाई आसवनी एक ओर सरकार की नजरें इनायत होने की उम्मीद कर रही थी कि सरकार पर्यावरण अनापत्ति के चलते बदहाल हुई फैक्ट्री को चलाने के लिए प्रयास करेगी। लेकिन आसवनी फैक्ट्री को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर देना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाता है। आरोप लगाया कि सरकार सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल को किसी भी तरीके से बेचना चाहती है। सहायक फैक्ट्री की ये लीज प्रक्रिया सरकार की बदनीयत को स्पष्ट कर रही है। क्षेत्र के किसान मजदूर किसी भी कीमत पर आसवनी को लीज पर देने की योजना का विरोध करेंगे। आसवानी लीज प्रक्रिया यथाशीघ्र निरस्त नहीं होती है तो सरकार के खिलाफ क्षेत्र के किसान मजदूर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *