सेना के जवानों और नागरिकों ने साइकिल रैली निकाली
रुड़की। विश्व पर्यावरण दिवस और साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को सीबीआरआई के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार और नौ जाट रेजीमेंट के कमांडर कर्नल देविंदर वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोटरी क्लब अपर गंगा की अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने बताया कि सेना के मेजर दीपक ने साइकिल रैली का समन्वय किया। रोटेरियन सलिल शांडिल्य, रमन गोगिया, अक्षय प्रताप, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. सुप्रीत, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. परित अग्रवाल, डॉ. अरुण के साथ शहर के साइकिलिस्टों के विभिन्न समूहों ने रैली में भाग लिया।
