सोशल मिडिया पर की गलत टिप्पणी पर गिरफ्तारी
रुड़की। मुंडाखेड़ा खुर्द के जावेद अली ने पिछले दिनों एक धर्मगुरु की फोटो लगाकर उनको कथित तौर पर गालियां देने का ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह पोस्ट काफी वायरल हो रही थी। इसके बाद भाजयुमो के खानपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकरधार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए जान बूझकर गलत पोस्ट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव में छापा मारकर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन को जांच के लिए चंडीगढ़ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
