उड़ीसा रेल हादसे पर जताया दुख

रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा में रेल दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। सरकार से मृतक आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि बालासोर में हुआ रेल हादसा रेलवे की घोर लापरवाही का नतीजा है। नैतिकता के नाते रेल मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पचास-पचास और गंभीर रूप से घायलों को दस-दस लाख की मदद देनी चाहिए। दल के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी ने कहा कि मृतकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में मनोज चौधरी, विकास चौधरी, कालू प्रधान, मेहताब, राजपाल सिंह, आदित्य सिंह, उस्मान, इरफान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *