डीएम से मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं 15 दिन में मांस की दुकाने बंद न होने पर भैरव सेना संगठन ने श्रीराम चौक और दुर्गा चौक के बीच में बैठकर धरना प्रदर्शन करने, राम चौक के आसपास मांस की दुकानों को स्वयं बंद कराने और आत्मदाह तक करने की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा, शहर अध्यक्ष बख्शी चौहान, जिला मंत्री अनिल सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *