30 मई को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में 30 मई मंगलवार को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडिट्रिना अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा हार्ट संबंधी रोग एवं वेरीकोज वैन्स की जांच की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनता को हार्ट संबंधी चिकित्सा देने के मकसद से बेस चिकित्सालय में हार्ट केयर की ओपीडी शुरु कराकर गढ़वाल भर के मरीजों को लाभ पहुंचाया है। आगामी 30 मई को बेस चिकित्सालय में विशाल हार्ट जांच शिविर का आयोजन होगा। जिसमें कार्डियो विशेषज्ञ लोगों को हार्ट संबंधी जांच एवं परामर्श देगे। उन्होंने हार्ट संबंधी रोग से संबंधित लोगों को उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मेडिट्रिना अस्पताल की ओर से डॉ.विकास सिंह, कोर्डियोवैस्क्युलर एवं थौरेसिक सर्जन 30 मई को जांच शिविर में पहुंचेगे। वह मरीजों को हार्ट संबंधी एवं वेरीकोज वैन्स संबंधी रोग के संदर्भ में जांच एवं परामर्श देंगे।
हार्ट केयर ओपीडी का उठा रहे लाभ
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर विगत माह 23 अप्रैल को बेस चिकित्सालय में हार्ट केयर ओपीडी की शुरुआत हुई है। जिसमें दूर-दराज से मरीज पहुंचकर अपनी हार्ट संबंधी जांच एवं परामर्श ले रहे है। उत्तराखंड सरकार से पीपीपी पहल के तहत मेडिट्रिना अस्पताल देहरादून द्वारा हार्ट केयर सेंटर का बेस चिकित्सालय में संचालन किया जा रहा है। जिसमें हार्ट संबंधी चिकित्सक परामर्श, ईसीसीजी, इको, टीएमटी आदि की उपलब्धता मरीजों को कराई जा रही है। कहा अस्पताल में हर दिन हार्ट केयर ओपीडी संचालित हो रही है। जिसमें विगत एक माह के भीतर 387 से अधिक लोगों ने हार्ट संबंधी परामर्श लिया गया है। जिसमें लोगों को इको कराने की सुविधा भी बहाल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *