रुड़की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टा पकड़ा है। सिविल लाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान ने बताया कि दीपक निवासी टोडा कल्याणपुर को मुखबिर की सूचना पर 1,350 रुपये का सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।