पति समेत ससुराल के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
रुड़की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को खंजरपुर निवासी महिला ने बताया कि शाहरुख निवासी ज्वालापुर से 28 अप्रैल 2012 को प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से नाराज कुछ समय तक परिजन नाराज रहे थे। लेकिन उसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगा। इसके बाद परिजनों ने लाखों रुपये का सामान ससुराल पक्ष को दिया था। लेकिन दहेज मिलने के बावजूद भी ससुराल पक्ष खुश नहीं हुआ। दो लाख रुपये नगद की मांग की जाने लगी। विरोध पर कई बार मारपीट की गई। दोनों पक्षों के जिम्मेदारों की वार्ता के बाद भी मामला नहीं सुलझ पाया।
