बोर्ड टॉपर आंचल और परिवार को किया सम्मानित

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के सीरों गांव की आंचल द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा में उत्तराखंड में 24वां रैंक हासिल करने पर शुक्रवार को आंचल व उसके माता पिता का स्कूल में मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आंचल के माता पिता की आंखे खुशी से नम हो गई। आंचल की इस उपलब्धि से माता-पिता, गांव, स्कूल परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है । विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र शाह ने बताया कि स्कूल में पहली बार किसी छात्रा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान पाया है जिसको लेकर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *