मंगलौर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन रहा शानदार

रुड़की। दुर्गा मॉडल इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। अजय बर्मन 92.02 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने। दूसरा स्थान पर नाहिद परवीन 90.80, तीसरे स्थान पर अजरा 90.20 प्रतिशत अंक लाकर रही। तीनों विद्यार्थियों ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में पंजीकृत सभी 66 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल में परी अग्रवाल 92.20 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉपर बनी, दूसरे स्थान पर साद रजा 88.80 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर अंश कुमार 88.60 प्रतिशत रहे। प्रबंधक धन प्रकाश शर्मा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *