आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 2335 श्रद्धालुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
रुद्रप्रयाग।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि आज ( बुधवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 2335 ( केवल ओपीडी 2109 ) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओपीडी में 1634 पुरुष तथा 475 महिलाएं ) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 49766 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 43414 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 36021 पुरुष तथा 7393 महिलाएं शामिल हैं। आज 67 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1345 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
