बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह का निधन

विकासनगर

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। अमर सिंह कोरोना से पीडि़त थे और उनका देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर पछुवादून क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार, महासचिव ब्रजेश कुमार, अंकुर यादव, अतरपाल, मंगतराम कटारिया, आईपी वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *