कंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन कराया

विकासनगर

प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाये गये त्यूणी और रड्डू गांव में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य रामपाल और ग्राम प्रधान अशोक कुमार की ओर से सेनेटाइजेशन कराया गया। उन्होंने खुद मौके पर रहकर त्यूणी बाजार, नया बाजार गुतियाखाटल और रड्डू गांव में सेनेटाइजेशन कराया। साथ ही ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। जिला पंचायत सदस्य रामपाल ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव को सतर्क रहने और सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की। कहा कि किसी भी जरूरी सामान की जरूरत हो तो पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *