इंदिरा नगर में दूषित पानी की समस्या पर रोष

देहरादून। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इंदिरा नगर में दूषित पानी की समस्या को लेकर दिलाराम वाटर वर्क्स में जल संस्थान की अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौश्रान दूषित पानी की समस्या पर रोष जताया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि वार्ड में नेपाली डिब्बा, पंचायती मंदिर और चौधरी बिहारी लाल मार्ग में पुरानी सीवर लाइन होने के कारण रिसाव हो रहा है। इससे पेयजल दूषित हो रहा है। घरों में कीड़े वाला दूषित पानी आ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी की अगर शीघ्र समस्या का समाधान न किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह, पार्षद सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, सुनील कुमार, मोहित कोठी, निर्मला देवी, सुरेंद्र रावत, वीरू रावत, रीना, नीलम, सुजल सोनकर, जखमोला, मन्ना, निरंजन पाल, पार्वती, कुसुम लता, निहाल, आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *