अपर मुख्य सचिव और पूर्व डीजीपी ने देखी गढ़वाली फिल्म बथौं-सुबेरौ घाम-2

देहरादून। पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के पूर्व निदेशक एमपीएस बिष्ट ने आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल में गढ़वाली फ़िल्म बथौं-सुबेरौ घाम-2 देखी और फिल्म की विषय वस्तु की सराहना की। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, उनके पति पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने रिबन काट कर फिल्म के शो का उदघाटन किया। उन्होंने पूरे तीन घण्टे बैठकर फ़िल्म का आनंद लिया। फ़िल्म को देखकर राधा रतूड़ी ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा की इतनी लाज़वाब व प्रेरणादायक फ़िल्म उन्होंने पहली बार देखी है। यह फ़िल्म युवाओं को रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित करती है। पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा ये फ़िल्म वर्तमान में उत्तराखण्ड के पहाड़ों के पलायन की वास्तविक स्थिति दिखाती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने कहा कि यह फ़िल्म सही मायनों में उत्तराखण्ड से पलायन की पीड़ा प्रदर्शित कर झकझोरती है। उपजिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह रावत तो फ़िल्म देखकर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उर्मि नेगी ने बेहतरीन निर्देशन व अभिनय से पहाड़ की नारी के संघर्षों का जीवंत चित्रण किया है। उन्होंने भी अपने परिवार के साथ पूरी फ़िल्म देखी। चन्द्रमोहन जदली ने इसे उत्तराखण्डी फ़िल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बताया है। विशेष बात यह भी रही कि सिनेमाहॉल में युवाओं की संख्या अधिक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *