म्यांमार में तेज समुद्री लहरों ने ली 15 की जान

नाएप्यीडॉ।

म्यांमार के दक्षिणपूर्वी मोन राज्य में आज सुबह तेज समुद्री लहरों की चपेट में आकर कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और कुछ के लापता होने की सूचना मिली है। एक पगोडा में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कुछ श्रद्धालु समुद्री रास्ते से होकर जा रहे थे, तभी वे सभी तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए। यह घटना थानब्युजायत शहर में सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *