बिना अनुमति पेड़ काटने पर ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

रुड़की। रविवार सुबह वन रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल को सूचना मिली कि अलावलपुर में किसान के खेत से पॉपुलर और युकेलिप्टिस के पेड़ों के साथ ही सागवान और शीशम के पेड़ भी काटे जा रहे हैं। रेंजर अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे, तो वहां कुछ कटे पेड़ खेत में गिरे मिले। जबकि कुछ पेड़ ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे थे। टीम ने पूछताछ की, तो पता चला कि किसान ने पेड़ कटवाने की अनुमति नहीं ली है। रेंजर नोडियाल ने बताया कि पेड़ से लदा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर सीज किया गया है। इसका मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *