अवैध निर्माण सील
रुड़की। एचआरडीए की टीम ने बिना नक्शा पास कराने हो रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। बताया कि सालियर में एक गोदाम और लिब्बरहेड़ी में व्यावसायिक भवन को सील किया गया। टीम में जेई संजीव अग्रवाल, रवि कुमार, गोविंद सिंह, सोहन, मनिंदर सिंह शामिल रहे।
