जंगल में मिला लापता युवक का शव

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र से चार दिन से लापता युवक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि ओमप्रकाश पुंत्र होरीलाल निवासी लालढांग पिछले चार दिन से लापता था। उसके परिजन ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। बताया कि शुक्रवार को डडरियाल के जंगल में पेड़ पर युवक का शव झूलता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि कोई सुसाईड नेाट नहीं मिला है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *