राजकीय पीजी कॉलेज सोमेश्वर में मनाया गया प्रौद्योगिकी दिवस
अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। इसके तहत छात्रों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में जानकारी दी। वर्तमान समय में प्रौद्योगिकी का प्रभाव व प्रौद्योगिकी के हमारे जीवन में उपयोगी की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। प्रौद्योगिकी दिवस कार्यक्रम को डॉ. नीता टम्टा, डॉ. सुनीता जोशी और डॉ. पुष्पा भट्ट ने संबोधित किया। अपने-अपने विषयों से जुड़ी प्रौद्योगिकी की अनेक जानकारियां दी। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
