राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष, महामंत्री समेत अनेक पदाधिकारियों ने ली शपथ

हरिद्वार। आखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी ने कहा है कि सरकार को व्यापारी की समस्या के समाधान को व्यापारी आयोग का गठन करना चाहिए। व्यापारी भी लंबे अरसे से इस मांग को उठाते आ रहे है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को आर्य नगर स्थित एक होटल में नवगठित राष्ट्रीय व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही। हाल ही में व्यापार मंडल के दो फाड़ होने के बाद एक गुट ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल से जुड़े कई व्यापारी नेता दो दशकों से व्यापारियों की समस्याओं को उठाते आ रहे है। और उनके अनेक आंदोलनसफल भी रहे है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विजय सारस्वत व ऋषिश्वरानन्द ने कहा कि व्यापारी की समस्या उठाने के लिए या अपनी कोई मांग मंगवाने के लिए एक मजबूत संगठन का होना जरूरी है। नव गठित राष्ट्रीय व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनके समाधान का प्रयास करेगा। शपथ ग्रहण समारोह में जगदीश लाल पाहवा, जिलाध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, जिला महामंत्री सागर कुमार जिला, महामंत्री संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिंहा, युवा जिला उपाध्यक्ष आशीष पंवार, जिला महामंत्री संगीत बंसल, विनीत धीमान, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान व पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *