फाइनल में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने शिवालिक अकादमी को हराया
देहरादून
उत्तराखंड फुटबॉल एरीना में चल रहे द्वितीय मंगू लाल ढींगीया मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आज पांचवें दिन फाइनल मैच शिवालिक अकादमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। इस अवसर पर पहले हाफ में ही स्पोर्ट्स कॉलेज ने तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली, जिसमे 11वें मिनट में पीयूष, 18वे मिनट में अक्षित और 24 वे मिनट में हेमराज ने गोल मारे। दूसरे हाफ के 30 वे मिनट में शिवालिक अकादमी के अभय चौहान ने गोल मार कर स्कोर 3-0 कर दिया फिर स्पोर्ट्स कॉलेज के पीयूष और हर्ष ने गोल मारे और स्पोर्ट्स कॉलेज को 5-1 से इस टूर्नामेंट का विजयी बनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि अरुण मल्होत्रा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं टेक्निकल मेंबर, आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने कहा कि उत्तराखंड से बहुत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर निकले हैं और आज भी यहां बहुत प्रतिभाएं हैं। इस अवसर पर आर्टिफिशिल ग्रास के ग्राउंड में कहने से फुटबॉल के बेसिक्स बहुत अच्छे से बनते हैं। इस अवसर पर और इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया के पिछले हफ्ते ही ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने यह निर्णय लिया की लोकल लीग में अबसे कोई भी विदेशी खिलाडी नहीं खेलेगा जिससे लोकल टैलेंट को मदद मिलेगी। इस अवसर पर विशेष अतिथि राजेश ममगांईं, प्रिंसिपल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने बच्चांे का मनोबल बढ़ाते हुए उत्तराखंड फुटबॉल एरीना को ऐसे टूर्नामेंट करने के लिए बधाई दी।
