बारिश और ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार: भाकियू (डब्लूएफ)
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (डब्लूएफ) के पदाधिकरियों ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान के मुआवजे की मांग सरकार से की है। साथ ही उत्तराखंड की 26 मंडियों में मंडी अध्यक्षों की नियुक्ति और ऋषिकेश घटनाक्रम में कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग भाकियू के पदाधिकारियों ने की। वही भाकियू ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नए लोगों को पार्टी में शामिल किया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि हाल के दिनों में बेमौसम बारिश के कारण किसानों का गेंहू और बागबानी प्रभावित हुई है। सरकार नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दें। ऋषिकेश में स्थानीय युवक के साथ कैबिनेट मंत्री की मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किया जाए। मांगें न माने जाने पर उन्होंने सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव और पूर्व किसान नेता संजय शर्मा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान अरूण शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जसवीर राणा, अक्षय चौधरी, रमेश चौहान, कमलेश, मधुकांत, पूरण सिंह, संजीव सैनी, कन्हैया, दीक्षित, विजय शर्मा, दिनेश, सुनील, पवन, राजबीर, मनोज मंडल, जयभगवान आदि उपस्थित रहे।
