चालंग में नगर निगम की जमीन पर कब्जाने वालों पर केस

देहरादून। आईटी पार्क क्षेत्र स्थित चालंग गांव में दो लोगों ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। नगर निगम ने मौके पर कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ इसे लेकर नगर निगम की तरफ से राजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम के कर अधीक्षक (भूमि) राहुल कैंथोला ने तहरीर दी। कहा कि चालंग गांव स्थित खसरा संख्या 1135क नगर निगम के नाम पर दर्ज है। इस जमीन के पास मन्नू मित्तल और संजय नेगी की जमीन है। शिकायत मिली कि नगर निगम की जमीन पर मन्नू मित्तल और संजय नेगी निर्माण कराकर कब्जा कर रहे हैं। बीते तीस अप्रैल को मौके पर एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल और प्रभारी तहसीलदार सदर ने नगर निगम की टीम संग स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई। तब नगर निगम में आरोपी दोनों लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ राजपुर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *