अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अमेठी।
प्रधानमंत्री के आवाहन पर खा़द्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय के निर्देश पर देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारतीय खाद्य निगम पीईजी जामों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजभान सिंह रहे, कार्यक्रम के संयोजक निगम के अधिकारी रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भारत की आजादी के सपूतों को नमन किया गया एवं देश की उन्नति और देश के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में निगम के योगदान की सराहना की गयी। कार्यक्रम में केन्द्र की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को लोगों में जानकारी दी गयी। इस मौके पर समीर द्विवेदी, सत्यदेव मिश्र, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, रवि रावत, रामजन्म यादव, अरूणेश सिंह, प्रमोद वर्मा, धीरज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
