नाबालिग से छेड़छाड़ का मेडिकल करने को भटक रहे परिजन

मुरादाबाद

मझोला की नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आयोग के अध्यक्ष द्वारा संज्ञान लेने के बाद भी नाबालिग और उसका परिवार मेडिकल कराने को भटक रहा है। पुलिस की हीलाहवाली से नाबालिग का अब तक मेडिकल नहीं हो पाया है। बुधवार को महिला पुलिस लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंची और थाने से कागज लाने की बात कहकर वहीं छोड़कर चली गई। जब परिजनों ने फोन से संपर्क साधा, तो महिला पुलिस ने कहा दरोगा जी से बात कर लें। बाद में सीडब्लूसी अध्यक्ष ने मझोला एसओ से बात की तो उन्होंने डाक्टर के न बैठने की बात कहते हुए गुरुवार को मेडिकल कराने की बात कही। इधर पांच घंटे अस्पताल पर मेडिकल का इंतजार करने के बाद नाबालिग का परिवार वापस लौट गया।
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्वारा संज्ञान में लिए केस में भी पुलिस दिलचस्पी नहीं दिखा रही। बुधवार को महिला पुलिस मझोला की नाबालिग पीड़िता का मेडिकल कराने को अस्पताल लेकर पहुंची और कुछ देर बाद थाने से कागज लाने की बात करके वहां से चली गई। इसके बाद नाबालिग उसके पिता व मौसा वहीं इंजतार करते रहे,दो घंटे इंतजार के बाद जब महिला सिपाही को फोन किया तो उन्होंने कि दरोगा सर के साथ है उनसे बात कर ले। परेशान होने के बाद पीड़ित परिजनों ने सीडब्लूसी अध्यक्ष गुलजार अहमद को फोन कर मदद मांगी, जिस पर उन्होंने मझोला एसओ से केस के बारे में बात की,तो उन्होंने बताया कि डाक्टर के न बैठने की वजह से मेडिकल नहीं हो पाया। वहीं परिजनों का आरोप है कि डाक्टर कुछ देरी से आई थी लेकिन वह पूरे दिन डयूटी पर बैठी। गुरूवार को मेडिकल होने की बात सुनने के बाद परिजन पांच घंटे इंतजार के बाद घर को रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *