नगर पालिका में सुनी मन की बात

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सरकारी कार्यालयों के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने भी मन की बात सुनी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद में स्क्रीन लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों कर्मचारियों ने मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रविवार को नगर पालिका परिषद मंगलौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौ. कामिल, पालिका कर्मचारी तारीक खान, कमलदीप, वसीम अहमद, अखलाक अहमद के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शोभित गुप्ता, विकास मित्तल व पुनीत भटनागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *