मन की बात ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की
रुड़की। कलियर हज हाउस के मीटिंग हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण सुना गया। कार्यक्रम में बताया कि तीन अक्तूबर 2014 से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम ने देश में ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। रविवार को पिरान कलियर हज हाउस के मीटिंग हाल में मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सुना। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स और कलियर से भाजपा प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मन की बात ने तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है।
