रुड़की में पिता पुत्र के झगड़े में पिता की मौत

रुड़की। पिता पुत्र के झगड़े में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोर्चरी के बाहर परिवार के लोग पिता-पुत्र के झगड़े के बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। घटना के बाद घर व आसपास के लोगों में हड़कंप मचा है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के 68 वर्षीय पिता का अपने पुत्र से रविवार सुबह के वक्त विवाद हो गया। बताया गया है कि विवाद के दौरान पिता के कुछ दोस्त भी घर पर मौजूद थे। इस बीच पिता पुत्र के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़े में रामपाल जमीन पर गिर कर लहूलुहान हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत होने पर घर में हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचने लगे। इस बीच सूचना पुलिस को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *