सत्ता हासिल करने को हुआ था देश का विभाजन: निशंक

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आजादी के एक दिन पहले जो विभाजन होकर देश का एक टुकड़ा पाकिस्तान के रूप में गया, वह कष्टकारी दर्द है। यह जिनके कारण हुआ उनका उद्देश्य देश के टुकड़े-टुकड़े करके सत्ता हासिल करना था। विभाजन का दर्द झेल रहे लोगों का जिस प्रकार नरसंहार किया गया वह रूह कंपाने वाला था। यह बातें उन्होंने गोष्ठी के दौरान कही। भाजपा की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्थित इतिहास विभाग सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चलचित्र के माध्यम से उस समय की विभीषिका के दंश को दिखाया गया और प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांसद निशंक, विधायक आदेश चौहान, अमरीश गर्ग, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक सरदार निर्मल सिंह द्वारा विभाजन का दर्द झेल चुके रेवत लाल अरोड़ा एवं जयदयाल सचदेवा का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि रेवत लाल अरोड़ा एवं जयदयाल सचदेवा के द्वारा जो आपबीती बताई गई है इससे हमें एहसास होता है कि यह आजादी हमें कितनी बलिदानों के बाद मिली है। इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, लव शर्मा, विकास तिवारी, रश्मि चौहान, आभा शर्मा, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान, नकली राम सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, विमल कुमार ,सचिन शर्मा, अमरीश सैनी, मनीष कुमार ,विक्रम भुल्लर, संजय सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *