फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

 

बागेश्वर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन ने लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने सोमवार को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष आरएस कपकोटी के आह्वान पर सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर वह चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने पदोन्नति समेत तमाम मांगों का निराकरण शीघ्र करने की मांग की। मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इस मौके पर पीसी तिवारी, अनीता रावल, हरीश ऐठानी, आरएस कपकोटी, कमलेश कुमार, प्रेमा साह, राजेश जोशी, सुरेंद्र शाही, हेमवंती नंदन, आरसी आर्या, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *