जंगली मधुमक्खी के हमले में तीन लोग घायल
पिथौरागढ़। थल क्षेत्र के आमतड गांव में चौकी के पास आज सुबह नौ बजे तीन लोगों पर जंगली मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अपने घर चौकी से थल आ रहे श्यामू राम(62), और अमतड़ निवासी संजय साह (15),और गिरीश सिंह धामी (45) जैसे ही ये तीनों चौकी के गधेरे को पार कर रहे थे कि इतने में इन पर जंगली मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। श्यामू राम और संजय साह को कई जंगली मधुमक्खी ने काट लिया। इससे ये दोनों घायल हो गए। इन दोनों को गोचर में प्राथमिक उपचार के बाद 108 वाहन से जिला मुख्यालय रेफर किया गया। गिरीश सिंह धाम ने भागकर अपना पीछा छुड़ाया था।
